प्रिय पाठकों,

आज इस ब्लॉग में स्वलिखित कुछ Funny Poems in Hindi हास्य कवितायें  हैं|

Funny Hindi Kavita लोगों का हर तरह से मनोरंजन करती हैं | हास्य कविता लगभग हर व्यक्ति के जीवन में हो रही सभी समस्याओं को बहुत ही सरल तरीके से बयान करती है | जीवन की असली सच्चाई यही है, कि उसको हल्की सी मुस्कान के साथ आसानी से पेश किया जा सकता है |

अपने सभी खास दोस्तों को ये Funny Poems in Hindi को शेयर करें। आपके दोस्तों और रिश्तेदारों के मूड को हमेशा अच्छा रखने में Hasmauji.com हमेशा आपके साथ है।

अपना प्यार और सहयोग बनाए रखने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम ऐसी आशा करते हैं, कि आगे भी आप अपना सहयोग ऐसे ही बनाए रखेंगे, धन्यवाद!

नीचे दिए गए कुछ बेहतरीन हास्य कविता हैं | हमें आशा है, कि यह हास्य कवितायें  आपको निश्चित ही पसंद आएगी |

Dear readers,

Today there are some funny Poems in Hindi in this blog. Funny Hindi Kavita entertains people in every way. Humorous poetry describes all the problems happening in almost every person’s life effortlessly.

The absolute truth of life is that it can be easily presented with a slight smile. Given below are some of the best comedy poems. We hope that you will like these funny poems.

हमसे संपर्क करें

Email – jrgfun@gmail.com

_________________________________________________________________________________________________________

Panipuri (पानीपूरी)

बच्चे, बूढे़ और जवान,

जहाँ हो जाये सब एक समान,

एक जगह जहाँ सब मिल जाये,

वो है सिर्फ पानीपूरी की दुकान।

 

दोना हाथों में लिये रहे,

जहाँ पर श्रीमती और श्रीमान,

खट्टा, मीठा और तीखा खाकर,

करते रहते जिसका गुणगान,

नहीं जगह कोई ऐसी दूसरी,

वो है सिर्फ पानीपूरी की दुकान।

 

जाति, धर्म का भेद न जान,

खाते जाये सब एक समान,

भीड़ चाहे जितनी भी हो,

खुशियाँ बाँटे, न हो कभी परेशान,

नहीं जगह कोई ऐसी दूसरी,

वो है सिर्फ पानीपूरी की दुकान।

panipuri
panipuri | image credit by pixabay

_________________________________________________________________________________________________________

 

Wake Up Poem

सुबह जल्दी उठने पर हास्य कविता

hasmauji.com_funny_poem_wake_up_morning_credit_pexels
hasmauji.com_funny_poem_wake_up_morning_credit_pexels

हर रात इच्छा होती है, कि सुबह मैं जल्दी उठ जाऊँ।

रात में ही सुबह उठने का अलार्म फोन में लगाऊँ।।

अलार्म फोन में रात में लगाकर सो जाती हूँ।

सुन्दर सलोने सपनों में खो जाती हूँ।।

सुबह अलार्म बजते-बजते अपने आप बन्द हो जाता है।

मुझको सुबह उठाते-उठाते वो खुद ही सो जाता है।।

मैं सुबह जल्दी कभी उठ नहीं पाती हूँ।

दूसरे दिन रात में, फिर जल्दी उठने की आस में।

अलार्म फोन में फिर से लगाकर रख लेती हूँ पास में।।

रात में फिर से सो जाती हूँ।

दूसरे दिन भी जल्दी नहीं उठ नहीं पाती हूँ।।

_________________________________________________________________________________________________________

Funny Poems on Teachers In Hindi

हमारे प्रिय गुरुजी

hasmuaji.com_teacher's_day_Funny_poem

गुरुजी हम सबका पढ़ावत रहे।

हर सही-गलत बतलावत रहे।।

घर पर करो तुम काम पूरा।

गृहकार्य न रहे कभी अधूरा।

कई बार यही समझावत रहे।

जो न समझे, गुरुजी उसको लतियावत रहे।।

 

लतिया-लतिया के दुबारा पढ़ावत रहे।

एक बार फिर से समझावत रहे।।

अबहु न समझे जो मुरहे।

उसका गुरुजी मुर्गा बनावत रहे।।

 

गुरु का साथ, हम कबहू न छोड़ा। …..2

हमका लतियावै, चाहे कान मरोड़ा।।

गुरु का हम पर होई गवा गजब प्रताप।

जो आज हम आप सबन के साथ।।

_________________________________________________________________________________________________________

कोई गिर गया (Falling Fown)

fell-down-koi-gir-gaya
fell-down-koi-gir-gaya

कोई गिर गया

हाँ गिर गया

कोई गिर गया

गिर ही गया

गिर गया

गिर ही गया

 

उसको क्या हुआ है

क्यों ये गिर गया है।

गड्ढा था, यहाँ पहले

अब खाई हो गया है

जब से आयी है, आयी बरसात

तब से हुआ है, इसका बुरा हाल

 

कोई गिर गया

हाँ गिर गया

कोई गिर गया

गिर ही गया

_________________________________________________________________________________________________________

Poem In Hindi On Life

रद्दी वाले (Junkers)

Raddi-wale-Junkers-Funny-Poem
Raddi-wale-Junkers-Funny-Poem

जहाँ भी जाना चाहे, वहाँ तू चला जाये

नदी या हो नाला हो, तू पार कर जाये

शहर की गली-कूचा, या हो आम का बगीचा

मौसम चाहे जो आये, या फिर वापस जाये

तुझ पर कभी कोई फर्क न आये

तुझ पर कभी कोई फर्क न आये

गली में हमारी, जो बार-बार आये

रद्दी वाले, ओ रद्दी वाले

Jokes

_________________________________________________________________________________________________________

Hasya Kavita in Hindi

Twinke-Twinkle-Little-Star
Twinke-Twinkle-Little-Star

Twinkle Twinkle Little Star

तुम नहीं आते तो कुत्ता बीमार।

जल्दी आओ चलो बाजार,

लेकर आना है, सब्जी और अचार।

और तुम्हारा कुछ नया विचार,

अगर हो तो मुझको बताओ यार।

_________________________________________________________________________________________________________

Poetry In Hindi On Love

एक तरफा इश्क (One Side Love)

hasmauji.com_funny_love_story_Poems_in_Hindi_Credit_Pexels
hasmauji.com_funny_love_story_Poems_in_Hindi_Credit_Pexels

एक तरफा इश्क में, जमाना खूब रहता है

दिल की बात, रह गई दिल में

इसलिए बेटा उसका, अब तो मामा कहता है।

मामा शब्द सुनते ही

मन में सुलगन सी होती है

पर क्या करें,

अब तो दूसरे घर की, अब तो बहू लगती है।

कभी कभी मन बड़ा बैरी सा होने लगता है

अब पड़ोसी दोस्त, आकर खूब हंसता है।

_________________________________________________________________________________________________________

Poetry in Hindi on Life

पियक्कड़ देशप्रेमी (Drunken Patriot)

Drunken-Patriot-Piyakkad-Deshpremi
Drunken-Patriot-Piyakkad-Deshpremi

पियक्कड़ों ने खूब कमाल किया है

गिरती हुई अर्थव्यवस्था को संभाल लिया है

लड़खड़़ाते लोगों ने खूब ये काम किया है

देश की अर्थव्यवस्था का दामन अब थाम लिया है

 

अब तो आम लोगों पर तो भरोसा ही नहीं रहा

अब तो आम लोगों पर तो भरोसा ही नहीं रहा

जो ज्यादातर अर्थव्यवस्था गिराने का काम करते हैं

पियक्कड़ों का ये देश-प्रेम ही तो है

जो वैधानिक चेतावनी जो नजरअंदाज करते हैं।

 

देश के तरक्की के लिए इतना तो किया ही जा सकता है।

दो पैक खुद और चार नये लोगों को पिलाया जा सकता है।

_________________________________________________________________________________________________________

Poetry Mobile Phone

मोबाइल दुनिया (Mobile World)

Mobile-Duniya-Funny-Poem
Mobile-Duniya-Funny-Poem

मोबाइल की दुनिया है, मोबाइल का जमाना है,

मोबाइल बिना अब तो, बाथरूम भी नहीं जाना है।

 

मोबाइल के कारण बनते हैं, अब रिश्ते-नाते,

सभी बेरोजगारों को भी, मोबाइल खूब भाते।

मोबाइल की वजह से अब लैला और छैला है,

दिनरात इनकी चैटिंग, कालिंग का अब तो बोलबाला है।

 

लैला के मोबाइल का रिचार्ज,

अब तो छैला ही करवाते हैं।

पैसे का हिसाब न दे पाने की वजह से

कभी-कभी घर में पीटे भी जाते हैं।

_________________________________________________________________________________________________________

Short Poem In Hindi

तेरे इंतजार में सूख के हम तो काँटा हो गये।

डर लगने लगा है अब तो खुद ही अंगडाई से।

हालत ऐसी हो गई है कि,

अब तो मुझको खटमल भी उठा ले जाते हैं,

अपनी चारपाई से

_________________________________________________________________________________________________________

Short Poem In Hindi

 Jokes in Hindi

क्या खूब कहा है किसी ने:-

आशिकों का सारा दम-खम,

अब तो धीरे-धीरे ही निकलता है।

आशिकों का सारा दम-खम,

अब तो धीरे-धीरे ही निकलता है।

जो बात चाँद-तारों से शुरू होती थी

शादी के बाद…

घर वापस आते समय, 100 ग्राम दही लेते आना पर खत्म होती है।

_________________________________________________________________________________________________________

Poetry In Hindi On Love

Funny-combine

तूने आँख दिखाई ऐसी,

तूने आँख दिखाई ऐसी,

कि इतने डर गये हम,

समझ नहीं आता

कि इजहार करे अपनी मोहब्बत का,

या गम खाके मर जाये हम |

_________________________________________________________________________________________________________

Poetry In Hindi On Life

Jokes

छूकर इस दिल को,

सबका एहतराम किया है,

सभी को दिल से मैंने प्रणाम किया है,

यू ही मुस्कुराते रहे जिन्दगी में हमेशा,

यू ही मुस्कुराते रहे जिन्दगी में हमेशा,

इसलिए हर गली में, दुकान हो चाय की,

ऐसा सभी ने इंतजाम किया।

Funny Quotes